कुत्ते-बिल्लियों को प्यार से सहलाने से कम होता है तनाव; स्टडी में हुआ खुलासा
ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अध्ययन में पाया गया कि कुत्ते-बिल्लियों को सहलाने से तनाव के लक्षण कम हो सकते हैं। 51 महिलाओं और 13 पुरुषों पर किए गए परीक्षण में, 5-मिनट तक कुत्ते को सहलाने वाले प्रतिभागियों में दूसरे तनाव परीक्षण के दौरान तनाव के कम लक्षण दिखे। यह अध्ययन ‘बायोलॉजिकल साइकोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ।