पीवी सिंधु 22 दिसंबर को करेंगी शादी

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट शटलर पीवी सिंधु 22 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी करेंगी। वह पॉसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज़ में कार्यकारी निदेशक व हैदराबाद में रहने वाले वेंकट दत्ता साई से शादी करेंगी और रिसेप्शन 24 दिसंबर को हैदराबाद में होगा। उनके पिता पीवी रमणा ने पीटीआई को बताया कि शादी से जुड़े कार्यक्रम 20 दिसंबर से शुरू होंगे।

Load More