पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 1543 पदों पर निकली भर्ती, ₹1.20 लाख तक होगी सैलरी

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइज़र के 1543 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 17 सितंबर है। इसके लिए फील्ड इंजीनियर्स को प्रति माह ₹30,000-₹1,20,000 और फील्ड सुपरवाइज़र्स को ₹23,000-₹1,05,000 का वेतन मिलेगा।

Load More