पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में 795 पदों पर निकली भर्ती, 12 नवंबर तक करें आवेदन
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और असिस्टेंट ट्रेनी के 795 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।