पॉश इलाके के मोबाइल शोरूम में दिल्ली में हुई चोरी, कई बोरियों में फोन भरकर ले गए चोर
दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक मोबाइल शोरूम में चोरी हो गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 4 मिनट में हुई इस चोरी के वीडियो में 3 मास्क लगाए चोर दिखाई दिए और वे बोरियों में फोन भरते हुए नज़र आ रहे हैं। घटना 24 सितंबर की है। बकौल रिपोर्ट्स, करीब ₹25 लाख की चोरी हुई है।