पॉश होटल में रंगभेद का सामना करने पर 1903 में जमशेद टाटा ने खोला था द ताजमहल पैलेस होटल
टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा ने 1903 में मुंबई में द ताजमहल पैलेस होटल खोला था। उन्होंने उस समय मुंबई के पॉश होटल वॉटसन में जाने की कोशिश की थी लेकिन वहां केवल 'गोरों' को प्रवेश मिलता था। उन्होंने इसे केवल अपना नहीं बल्कि देश का अपमान समझा और ऐसा होटल खोलने की ठानी जहां सभी को प्रवेश मिले।