पौष पूर्णिमा से एक दिन पहले संगम में 50 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में पौष पूर्णिमा से एक दिन पहले रविवार को करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, महिलाएं, पुरुष, बुज़ुर्ग, बच्चे और साधु-संत अनुष्ठान करने व डुबकी लगाने के लिए संगम पर इकट्ठा हुए। बकौल अधिकारी, इस वर्ष महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Load More