पीसी ज्वेलर के शेयर ने 3 महीने में दिया 145% रिटर्न, लगातार तीसरे दिन लगा अपर सर्किट
पीसी ज्वेलर के शेयर में बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन अपर सर्किट लग गया। कंपनी के बोर्ड द्वारा 4.35 लाख इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंज़ूरी दिए जाने के बाद यह उछाल आया है। गौरतलब है, पीसी ज्वेलर के शेयरों ने पिछले 3 महीने में 145% का रिटर्न दिया है। कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण ₹8,254.40 करोड़ पहुंच गया है।