पैसे न होने के चलते 70 किमी साइकल चलाकर काम पर आता-जाता था: संघर्ष को लेकर राजकुमार
अभिनेता राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद कर कहा है कि उनका सफर आसान नहीं बल्कि मुश्किल था। उन्होंने कहा, "कभी-कभी जब मेरे पास किराए के लिए पैसे नहीं होते थे तो मैं 70 किलोमीटर साइकल चलाकर काम पर आता-जाता था।" बकौल राजकुमार, मुंबई जैसे महंगे शहर में सर्वाइव करना मुश्किल टास्क है।