पैसे बचाने के लिए जापान के शख्स ने 20 साल तक नहीं खाया भर पेट खाना
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, जापान के एक शख्स ने जल्दी रिटायर होने व पैसे बचाने के लिए 20 साल तक भर पेट खाना नहीं खाया। शख्स ने ज़्यादा पैसे कमाने के बजाय अपनी नौकरी में पैसे बचाने का लक्ष्य रखा था जिसके लिए वह 20-साल तक बहुत नमक वाली सब्ज़ी, एक कटोरी चावल व प्लम खाकर रहता था।