अरुणाचल प्रदेश में पासीघाट हिंसा के बाद सुरक्षा कड़ी, केंद्र ने भेजी RAF, 26 गिरफ्तार
पासीघाट (अरुणाचल प्रदेश) में सियांग मेगा बांध विरोध के दौरान 23 अक्टूबर को हुई हिंसा के बाद केंद्र सरकार ने RAF समेत करीब 800 सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। मामले में अबतक 26 लोग गिरफ्तार हुए हैं जिनमें 5 नाबालिग हैं। वहीं, 8 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। बांध-विरोधी कार्यकर्ता एबो मिली और युवा नेता ओतुल जेरांग ने आत्मसमर्पण किया।