पोस्ट ऑफिस स्कीम या बैंक FD, लंबी अवधि के लिए कहां निवेश करना बेहतर?
पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में फिलहाल बैंक एफडी के मुकाबले ज़्यादा ब्याज मिल रहा है। अक्टूबर-दिसंबर 2026 के लिए NSC पर 7.7%, किसान विकास पत्र पर 7.5% और 5 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट पर 6.9-7.5% ब्याज जबकि ज़्यादातर बैंक FD पर 6-6.5% ब्याज मिल रहा है। हालांकि, बैंक FD में अवधि चुनने के ज़्यादा विकल्प/लचीलापन मिलता है।