पोस्ट में दावा- 'चन्ना मेरेया' गाना सुनने के बाद दूल्हे ने तोड़ी शादी; करण जौहर ने किया रिऐक्ट
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के एक दूल्हे ने डीजे पर 'चन्ना मेरेया' गाना सुनने के बाद अपनी शादी तोड़ दी। यह गाना रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का है। खबर पर इस फिल्म के निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर रिऐक्ट कर लिखा, "हां???"