पोस्ट में दावा- विनेश को इनाम में विभिन्न संगठनों से मिले ₹16 करोड़, उनके पति ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि विभिन्न संगठनों ने रेसलर विनेश फोगाट को इनाम के तौर पर ₹16 करोड़ से अधिक दिए हैं। इस पर विनेश के पति सोमवीर राठी ने कहा, "विनेश को कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। कृपया झूठी खबरें न फैलाएं...इससे हमारा नुकसान तो होगा ही...सामाजिक मूल्यों का भी नुकसान होगा।"