पोस्टमॉर्टम न करें, उसके शव को टुकड़ों में न काटें : बेंगलुरु की भगदड़ में बेटे को खोने वाला शख्स
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान बुधवार को मची भगदड़ में अपने बेटे की मौत होने पर एक शख्स ने अधिकारियों से रोते हुए बिना पोस्टमॉर्टम उसके शव को लौटाने की गुहार लगाई। शख्स ने अधिकारियों से कहा, "मुझे उसका शव लौटा दीजिए। पोस्टमॉर्टम मत कीजिए...उसके शव को टुकड़ों में मत काटिए।"