पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बावजूद क्यों रोकी गई निठारी हत्याकांड वाले सुरेंद्र कोली की रिपोर्ट?
हरिद्वार में एक चाय की दुकान के अंदर फंदे से लटके मिले बहुचर्चित निठारी हत्याकांड वाले सुरेंद्र कोली की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को फिलहाल रोका गया है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों को सुरेंद्र के नाक-मुंह के पास खून मिला था व पोस्टमॉर्टम में खून आने की वजह स्पष्ट नहीं होने के कारण रिपोर्ट को रोका गया है।