पोस्टर हम नहीं बनाते: 'स्ट्रेंजर थिंग्स' व 'स्त्री 2' के पोस्टर की तुलना पर अभिषेक
फिल्म 'स्त्री 2' के अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने फिल्म के पोस्टर की टीवी सीरीज़ 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के पोस्टर से तुलना किए जाने पर कहा है कि ऐक्टर्स पोस्टर नहीं बनाते हैं। अभिषेक ने कहा, "हमारा काम है पोस्टर पर आना, बनाते थोड़े हैं। मार्केटिंग और पोस्टर के बारे में (फिल्म के मेकर्स) किस तरह सोचते हैं हमें क्या पता।"