पिस्टल लहराते हुए डांस करने वाले तिहाड़ के जेलर दीपक शर्मा हुए सस्पेंड
एक जन्मदिन पार्टी में पिस्टल लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा को जेल के डीजी ने सस्पेंड कर दिया है। वायरल वीडियो में दीपक 'नायक नहीं, खलनायक हूं मैं' गाने पर डांस करते हुए नज़र आए थे जिसके बाद लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।