पीस डील से US मार्केट में धमाकेदार तेज़ी, बाज़ार खुलते ही मार्केट कैप में $374 बिलियन का इजाफा
अमेरिका-ईरान शांति समझौता की खबर से वॉल स्ट्रीट में ज़ोरदार तेज़ी देखने को मिली। सोमवार को बाज़ार खुलते ही अमेरिकी शेयर बाजार (Wilshire 5000) के मार्केट कैप में करीब $374 बिलियन का इजाफा हुआ जबकि डाउ जोन्स 607 अंक चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं, S&P 500 में 1.3% और नैस्डैक में भी 2.2% की तेज़ी दर्ज की गई।