पिस्तौल वाला वीडियो सामने आने के बाद पूजा खेडकर की मां के खिलाफ FIR दर्ज
ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर का हाथ में पिस्तौल लेकर वीडियो सामने आने के बाद पुणे ग्रामीण पुलिस ने मामले में ऐक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। वीडियो में पूजा की मां पिस्तौल लेकर पुणे में किसानों को धमकाती दिखी थी। वहीं, किसानों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की।