पीसीबी ने चयनकर्ता वहाब रियाज़ व अब्दुल रज़्ज़ाक को उनके पद से हटाया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अब्दुल रज़्ज़ाक और वहाब रियाज़ को राष्ट्रीय चयन कमिटी और उनके पदों से हटा दिया है। रियाज़ पुरुष टीम के जबकि रज़्ज़ाक पुरुष के साथ-साथ महिला टीम के भी चयनकर्ता थे। टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद पीसीबी ने यह फैसला लिया है।