पासपोर्ट पर लिखे जेंडर को माना गया: 'पुरुष' बॉक्सर को महिला बॉक्सर से लड़ने की अनुमति पर IOC
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने पिछले साल जेंडर एलिजिबिलिटी टेस्ट में फेल रहीं
'बायोलॉजिकल मेल' अल्जीरियाई बॉक्सर ईमान खलीफ को पेरिस ओलंपिक्स के महिला वर्ग में भाग लेने की अनुमति दिए जाने का बचाव किया है। आईओसी ने कहा, "ओलंपिक्स की पिछली बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं की तरह ऐथलीट्स के पासपोर्ट पर लिखे जेंडर और उम्र को माना गया है।"