पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाएगा विदेश मंत्रालय: विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को पासपोर्ट सेवा दिवस पर भारत और विदेश में सभी पासपोर्ट अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाने और आवेदकों के पुलिस सत्यापन में लगने वाले समय को कम करने के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Load More