पोहा से लेकर चीला तक, नाश्ते में क्या खाना हेल्दी है? आलिया के न्यूट्रिशनिस्ट ने दी रेटिंग
ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट के न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर सिद्धांत भार्गव ने नाश्ते की अलग-अलग चीज़ों को हेल्थ रेटिंग दी है। उन्होंने पोहा को 5/10, मक्खन के साथ पराठे को 4/10, ब्रेड ऑमलेट को 7/10 और बेसन चीला को 7.5/10 रेटिंग दी। उन्होंने कहा, "पोहा पचने में आसान होता है लेकिन उसमें प्रोटीन नहीं होता...मूंगफली, सोया चंक्स और सब्ज़ियां डालकर उसे संतुलित बनाएं।"