पिज़्ज़ा मांगने पर यूपी में शख्स ने पत्नी को थमाया दूध का गिलास, पुलिस के पास गई नाराज़ पत्नी

आगरा (यूपी) में रात में पिज़्ज़ा मांगने पर पति द्वारा गर्म दूध का गिलास लाकर दिए जाने पर पत्नी के नाराज़ होने का मामला सामने आया है। पत्नी ने दूध फेंक दिया जिसके बाद पति ने गुस्से में उसे थप्पड़ जड़ दिया। पत्नी मायके चली गई और थाने में शिकायत कर दी। परामर्श केंद्र ने कपल में सुलह कराया है।

Load More