'पंकजा मुंडे के हारने पर ज़िंदा नहीं रहूंगा' कहने वाले शख्स की सड़क हादसे में मौत

'बीजेपी नेता पंकजा मुंडे बीड लोकसभा सीट से चुनाव हार गईं तो ज़िंदा नहीं रहूंगा' बयान देने वाले ट्रक चालक की लातूर (महाराष्ट्र) में शुक्रवार रात बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बकौल पुलिस, बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है कि यह एक दुर्घटना थी या आत्महत्या थी।

Load More