पंचायत प्रतिनिधियों को हथियार लाइसेंस देगी बिहार सरकार: राज्य के पंचायती राज मंत्री

बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि 2021 के पंचायत चुनावों के बाद कई जन-प्रतिनिधियों की हत्या होने के कारण राज्य सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों को हथियार लाइसेंस देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इन प्रतिनिधियों को लाइसेंस के लिए ज़िलाधिकारी को आवेदन देना होगा जिसकी सिफारिश बाद में गृह विभाग को भेजी जाएगी।

Load More