पंजाब कांग्रेस चीफ ने शेयर किया बंद एसी संग उड़े इंडिगो के विमान का 'भयावह' वीडियो
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने बंद एसी संग उड़े इंडिगो के विमान में चंडीगढ़ से जयपुर की यात्रा का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, "सबसे भयावह अनुभवों में से एक...पूरी यात्रा के दौरान एसी बंद था...अधिकतर यात्री...बेचैन और गुस्से में थे...यह गंभीर तकनीकी समस्या थी।" यात्री इस वीडियो में टिशू पेपर से पसीना पोंछते दिख रहे हैं।