पंजाब कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते फिल्लौर के विधायक को किया निलंबित
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बकौल यादव, पार्टी के अगले आदेश तक विक्रमजीत निलंबित रहेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, विक्रमजीत जालंधर लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे थे।