पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को लगी चोट, कम-से-कम 7 दिन के लिए आईपीएल से हो सकते हैं बाहर
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन कंधे में चोट लगने के चलते आईपीएल 2024 से कम-से-कम 7 से 10 दिन के लिए बाहर हो सकते हैं। पंजाब किंग्स के हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट संजय बांगर ने इसकी जानकारी दी है। बांगर ने कहा, "अभी हमें देखना होगा कि इलाज के बाद धवन को ठीक होने में कितना समय लगता है।"