पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को पंजाब किंग्स को 17-रन से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीज़न में पहली बार लगातार 2 मैच जीते हैं और इसके साथ ही वह आईपीएल 2022 की अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचल मार्श ने सर्वाधिक 63-रन बनाए जबकि शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 4-विकेट लिए।