पंजाब की जेल से इंस्टाग्राम लाइव के ज़रिए अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ कैदी
पंजाब की फिरोज़पुर सेंट्रल जेल में एक हत्या केस को लेकर कैद शख्स द्वारा इंस्टाग्राम लाइव के ज़रिए दोस्त का जन्मदिन मनाने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। पुलिस ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद जेल से 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।