पंजाब की फरीदकोट सीट से आगे चल रहे हैं इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे सरबजीत सिंह खालसा

चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना के ताज़ा रुझानों में पंजाब की फरीदकोट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (दिवंगत) के हत्यारे के बेटे सरबजीत सिंह खालसा 2.29 लाख वोट पाकर 57,516 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट से 'आप' उम्मीदवार करमजीत सिंह अनमोल 1.72 लाख वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

Load More