पंजाब की सबसे कम उम्र की विधायक नरिंदर कौर भराज ने 'आप' कार्यकर्ता से की शादी
संगरूर विधानसभा सीट से 'आप' विधायक नरिंदर कौर भराज ने शुक्रवार को पटियाला के एक गुरुद्वारे में पार्टी कार्यकर्ता मनदीप सिंह लखेवाल से शादी कर ली। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बरार ने शादी समारोह की तस्वीर ट्वीट कर कपल को बधाई दी है। गौरतलब है कि नरिंदर (28) पंजाब विधानसभा की सबसे कम उम्र की विधायक हैं।