पंजाब के इंस्टीट्यूट में खाने में मिली छिपकली, खाने के बाद 48 खिलाड़ी अस्पताल में हुए भर्ती

पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (मोहाली) में नाश्ते में कथित तौर पर परोसे गए दूषित भोजन को खाने के बाद कम-से-कम 48 खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खिलाड़ियों को परोसे गए खाने में मरी हुई छिपकली मिली थी। राज्य के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

Load More