पंजाब के कीरतपुर साहिब में सिद्धू मूसेवाला की अस्थियां की गईं विसर्जित, सामने आईं तस्वीरें

पंजाब के कीरतपुर साहिब में बुधवार को दिवंगत गायक-नेता सिद्धू मूसेवाला की अस्थियों को विसर्जित किया गया। उनके पिता बलकौर सिंह द्वारा अस्थियां विसर्जित किए जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं व इस दौरान दिवंगत गायक के माता-पिता, परिजनों के अलावा उनके प्रशंसक भी मौजूद रहे। गौरतलब है, 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी।

Load More