पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने जबरन वसूली विवाद के कुछ माह बाद दिया इस्तीफा
पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर शनिवार को इस्तीफा दे दिया। प्रदेश की 'आप' सरकार ने राज्यपाल से कैबिनेट में सरारी की जगह किसी और को शामिल करने को कहा। कुछ महीनों पहले सरारी और उनके सहयोगी की कथित ऑडियो क्लिप सामने आई थी जिसमें वे ठेकेदारों से वसूली पर चर्चा कर रहे थे।