पंजाब के खिलाफ पहले गेंदबाज़ी करेगी दिल्ली, कोविड-19 संक्रमित मार्श की जगह आए सरफराज़

आईपीएल 2022 के मैच में बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। दिल्ली ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और हाल ही में कोविड-19 संक्रमित हुए मिचल मार्श की जगह सरफराज़ खान खेलेंगे। पंजाब के लिए नेथन एलिस ने ओडियन स्मिथ की जगह ली।

Load More