पंजाब के गुरुद्वारा परिसर में शराब पीने पर 32 वर्षीय महिला की गोली मारकर की गई हत्या
पुलिस ने सोमवार को बताया कि पटियाला (पंजाब) में एक गुरुद्वारा के सरोवर के पास कथित रूप से शराब पीने के कारण एक 32-वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बकौल पुलिस, संगत ने महिला को प्रबंधक कार्यालय ले जाने का फैसला किया लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने गुस्से में महिला पर 5 राउंड गोलियां चला दीं।