पंजाब के घर में संदूक में मिले 4, 7 और 9 साल की तीन बहनों के शव
जालंधर (पंजाब) में 4, 7 और 9 वर्षीय तीन बहनों के शव उनके घर में संदूक में मिले हैं। बच्चियों के माता-पिता ने रविवार रात रिपोर्ट दी थी कि काम से लौटने पर तीनों घर पर नहीं मिलीं। बकौल पुलिस, मामला तब प्रकाश में आया जब सोमवार को घर का सामान हटाते समय उनके पिता को संदूक ज़्यादा भारी लगा।