पंजाब के डिप्टी सीएम रंधावा के दामाद नियुक्त किए गए राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता
पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के दामाद तरुण वीर सिंह लेहल को राज्य का अतिरिक्त महाधिवक्ता (एएजी) नियुक्त किया गया है। लेहल की नियुक्ति को लेकर 'आप' नेता राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस कुछ बदलावों के साथ अपना चुनावी वादा 'घर-घर नौकरी' पूरा कर रही है जिसके ताज़ा लाभार्थी उप-मुख्यमंत्री के दामाद हैं।