पंजाब के डॉक्टर ने कनाडा टूर के दौरान पालतू कुत्तों को 6 महीने के लिए घर पर अकेला छोड़ा
पंजाब के एक डॉक्टर के खिलाफ कथित तौर पर अपने परिवार के साथ कनाडा की यात्रा के दौरान 2 पालतू कुत्तों को 6 महीने के लिए घर पर अकेला छोड़ने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, डॉक्टर ने कुत्तों की देखभाल के लिए भाई को घर की चाबियां दी थीं लेकिन उन्हें पर्याप्त खाना नहीं दिया गया।