पंजाब के तरनतारन में आरडीएक्स से भरा आईईडी बरामद, 2 गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने रविवार को तरनतारन ज़िले के एक गांव में लगभग 2.5 किलोग्राम आरडीएक्स से भरा एक आईईडी बरामद करने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस ने ट्वीट किया, "एक संभावित आतंकवादी हमले को नाकाम किया गया।" बकौल पुलिस, आईईडी एक मेटालिक बॉक्स में रखा था जो टाइमर, डेटोनेटर, बैटरी और छर्रे से लैस था।