पंजाब के तरनतारन में पाकिस्तान की ओर से घुसे ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के तरनतारन में शुक्रवार रात पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ ने बताया कि मार गिराए गए ड्रोन को एक खेत से बरामद किया गया है। बीएसएफ ने ट्वीट कर लिखा, "बीएसएफ ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को एक बार फिर नाकाम कर दिया है।"

Load More