पंजाब के तरनतारन में पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसे ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया

तरनतारन (पंजाब) में बुधवार रात पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसे एक ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया। बीएसएफ ने बताया कि गिराया गया ड्रोन गुरुवार सुबह खेत से बरामद किया गया व इलाके में तलाशी अभियान जारी है। गौरतलब है, फाज़िल्का में बुधवार को पाकिस्तान के तस्करों से मुठभेड़ के बाद 26 किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई थी।

Load More