पंजाब के थिएटर में बिना ऑडियो के चलाई गई 'ऐनिमल', स्टाफ पर दर्शकों से दुर्व्यवहार का आरोप
मोहाली (पंजाब) के एक थिएटर में कथित तौर पर बिना ऑडियो के 'ऐनिमल' दिखाई गई जिसकी शिकायत थिएटर प्रबंधन से करने के बाद फिल्म दोबारा से शुरू की गई लेकिन ऑडियो में गड़बड़ी ठीक नहीं हुई। बकौल रिपोर्ट्स, रिफंड मांगने पर थिएटर के स्टाफ ने दर्शकों से दुर्व्यवहार किया व बाद में पुलिस के आने पर उन्हें रिफंड दिया गया।