पंजाब के धूरी से 43,000+ वोटों से आगे चल रहे हैं भगवंत, जलालाबाद से पीछे चल रहे हैं सुखबीर
विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी सीट से 43,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, जलालाबाद विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल नज़दीकी उम्मीदवार जगदीप कंबोज (आप) से पीछे चल रहे हैं।