पंजाब के पूर्व मंत्री व उनके परिवार को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद नौकर ने लूटे नकदी व ज़ेवर
पंजाब के पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उनकी पत्नी और बहन समेत एक नौकरानी सोमवार को बेहोशी की हालत में पाए गए और उनके घर में तोड़फोड़ व डकैती की गई। पुलिस ने बताया कि एक नौकर ने रविवार रात परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और नकदी, ज़ेवर व अन्य कीमती सामान लेकर भाग गया।