पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश बादल को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब (उल्टी की शिकायत) होने के बाद शनिवार रात उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले 6-जून को गैस्ट्रिक संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद बादल को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था।

Load More