पंजाब के फिरोज़पुर में सतलुज नदी से 2 बोतलों में भरी 1.5 किलो हेरोइन बरामद, सामने आई तस्वीर
फिरोज़पुर (पंजाब) में राउ-के गांव के पास सतलुज नदी से शनिवार को बीएसएफ ने प्लास्टिक की 2 बोतलों में भरी करीब 1.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीर शेयर कर बताया, "हेरोइन को पाकिस्तान से भारत पहुंचाने के लिए सावधानीपूर्वक सतलुज नदी में बहाया गया था।"